Saraipali

सेवा संकल्प अभियान के समापन पर सरायपाली में गूंजा ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ का संदेश

आयुष साहू 9926141516

बस स्टैंड में संगीतमय नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने अभिनय, संगीत और नृत्य से दिया सुशासन व राष्ट्रसेवा का संदेश

सरायपाली। सुशासन एवं सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत सरायपाली के बस स्टैंड में संगीतमय नुक्कड़ नाटक ‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले अभियान की अंतिम सांस्कृतिक प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने अभिनय, संगीत और नृत्य के माध्यम से सुशासन, राष्ट्रसेवा और जनकल्याण का संदेश दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के भाजपा विकासखंड नोडल एवं प्रभारी मनोज दास, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, गुरप्रीत रैना, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इकबाल खान, आशीष दास एवं किशोर भोई उपस्थित रहे।

अभियान के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने की पहल

विकासखंड सरायपाली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में प्रस्तुत संगीतमय नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों तक सुशासन, सेवा भावना, राष्ट्र के प्रति समर्पण और जनकल्याण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कला और सामूहिक प्रयास से प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया।

शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नुक्कड़ नाटक का लेखन एवं निर्देशन शैलेंद्र कुमार नायक, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केना ने किया। सहायक के रूप में चंपालाल डडसेना ने सहयोग दिया। सेजेस सरायपाली के व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगीत निर्देशन जलंधर वर्गे तथा नृत्य निर्देशन शिक्षिका नेहा दास ने किया।

नाटक में सेजेस सरायपाली की छात्राओं अन्वेषा प्रधान, अनुष्का प्रधान, महक गर्ग, श्रद्धा सुमन पाणिग्राही, पूजा सोनी, अतिका फातिमा, अदिष्टा दास, पायल साहू, प्रिंसी खुटिया, काजल अग्रवाल, रुचिता साहू, बलप्रीत कौर एवं खुशी पटेल ने कलाकारों के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं बाल सहयोगियों के रूप में जतिन नायक, एम.डी. परवेज, भारत भास्कर, रिग्मांशु साहू एवं ईशान सेठ ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

आयोजन की सफलता में शिक्षकों एवं पुलिसकर्मियों का योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेजेस सरायपाली के प्राचार्य गजेंद्र कुमार अरिल्ले सहित महेश नायक, वाय.के. चौधरी, अजय प्रधान, जयंत बारीक, प्रकाश ठेठवार, अश्विनी बारीक, किशोर पटेल तथा सरायपाली थाना की महिला पुलिसकर्मी मालती यादव का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के समापन पर सेवा संकल्प अभियान के भाजपा विकासखंड नोडल एवं प्रभारी मनोज दास की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, रचनात्मकता और टीम भावना ने आयोजन को यादगार बनाया।

उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button