Saraipali

महासमुंद पुलिस की कार्रवाई: 100 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

आयुष साहू 9926141516

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुरी में महुआ पेड़ के पास की गई घेराबंदी, 20 हजार रुपये की शराब जब्त; आबकारी एक्ट के तहत भेजे गए जेल

महासमुंद। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरमुरी में पुलिस ने बिक्री के लिए रखी गई 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 18 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुरमुरी में महुआ पेड़ के पास दो व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। वहां दो संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक की बोरियों के साथ खड़े मिले।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान महावीर सोना (51 वर्ष), पिता चतरू सोना और नारायण महानंद (45 वर्ष), पिता परमानंद महानंद, निवासी बांझापाली, थाना सिंघोड़ा, जिला महासमुंद के रूप में बताई। बोरियों के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर सफेद रंग की दो प्लास्टिक बोरियों में रखी झिल्लियों से हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 100 लीटर शराब जब्त की।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अभियान के तहत अब तक 60 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त

महासमुंद पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 17,696.955 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 60 लाख 32 हजार 107 रुपये बताई गई है। इस अवधि में आबकारी एक्ट के तहत 1,094 प्रकरणों में 1,238 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जप्त सामग्री: 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब, अनुमानित कीमत 20,000 रुपये।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button