Saraipali

डॉ. नारायण साहू ने संभाला सरायपाली बीएमओ का प्रभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिलाया भरोसा

डॉ. नारायण साहू ने संभाला सरायपाली बीएमओ का प्रभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दिलाया भरोसा

सरायपाली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के निर्देशन में डॉ. नारायण साहू ने 24 जुलाई 2026 को विकासखंड सरायपाली के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व में पदस्थ बीएमओ द्वारा ओपीडी में रहकर सेवाएं देने की इच्छा व्यक्त किए जाने के बाद यह प्रशासनिक जिम्मेदारी डॉ. साहू को सौंपी गई।

 

डॉ. नारायण साहू इससे पहले भी सरायपाली में बीएमओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों से उनके पुराने अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. साहू ने कहा कि वे सरायपाली की भौगोलिक स्थिति और यहां की स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से भली-भांति परिचित हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनका व्यक्तिगत परिचय होने के कारण टीम के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना रहेगा।

 

स्थानीय नागरिकों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डॉ. नारायण साहू के पुनः बीएमओ बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव का लाभ क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button