Uncategorized
साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खिले*

सरायपाली :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में शिक्षा को बढ़ावा देने और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण समारोह का आयोजन रखा गया जिसके के मुख्य अतिथि देवकी पटेल सरपंच ग्राम पंचायत दुलारपाली थीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में उपसरपंच आशमोती साहू, जीवनलाल साहू ,पारसमणी पटेल, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रूपलाल साहू , मुक्तिराम निषाद, रामेश्वर भारती, केदार साहू आदि उपस्थित थे। समरोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं परी वैष्णव, तनीषा साहू, सुधा सिदार द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा कक्षा नवमी के नव प्रवेशी 31 छात्राओं का तिलक व पुष्पहार से स्वागत कर निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज की छात्राओं को विद्यालय तक आसानी से आने जाने की सुविधा प्रदान करना है। साइकिल मिलने से बालिकाओं की न केवल विद्यालय में उपस्थिति बढ़ रही है,बल्कि असुविधा के कारण असमय पढ़ाई छोड़ने की दर में भी कमी आ रही है। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने तथा माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने एक स्वर में इस योजना को ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।समरोह में व्याख्याता उपेंद्र बुड़ेक, एन एस एस प्रभारी कृष्ण कुमार नायक, रोहित कुमार साहू, अंजली पटेल, रूपधर पटेल, कविता पटेल, अमित चौरसिया, द्रुपद पटेल, जयनारायण पटेल, लोकेंद्र नायक, पद्मिनी भोई, राकेश प्रधान, सी एस विशाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर टेकलाल पटेल ने तथा रेडक्रास काउंसलर रोहित कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया गया।

