Saraipali

टेट मुक्ति रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हुए सरायपाली के शिक्षक पदाधिकारी

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को महासमुंद में टेट मुक्ति रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक समुदाय की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

रैली में शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां एवं मांगों से संबंधित संदेश लेकर निर्धारित मार्ग पर रैली निकाली और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान टेट संबंधी अनिवार्यता से मुक्ति सहित शिक्षक हित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की गई।

रैली के पश्चात शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और उनके सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाना आवश्यक है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि टेट संबंधी अनिवार्यता से मुक्ति शिक्षकों की प्रमुख मांगों में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समुदाय लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहा है। शासन द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल किए जाने से शिक्षक वर्ग में विश्वास और उत्साह बढ़ेगा।

कार्यक्रम में शिक्षकों में एकजुटता एवं संगठनात्मक भावना देखने को मिली। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों के निराकरण तक संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रयास जारी रखा जाएगा। रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

ये पदाधिकारी रहे उपस्थित: लव कुमार पटेल (अध्यक्ष), नरोत्तम पटेल, दुर्वादल दीप, लोकेश पात्र, चरण सिंह साहू, चंद्रशेखर पटेल, दरस पटेल, दीपक पटेल, मनोज पटेल, सत्य कुमार नायक, ललित कुमार साहू (अध्यक्ष), देवेंद्र भोई, कैलाश पटेल, नरेश बारिक, पवन कुमार यादव, धर्मेंद्र राणा, पंचानन साहू, अनिल बारिक, जोगेंद्र किशोर साहू एवं दिनेश प्रधान।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button