
चिवराकुट्टा। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा में अब न्यूरोलॉजी से संबंधित समस्याओं के उपचार एवं परामर्श के लिए डॉ. प्रशांत पटेल (MBBS, MD – मनो रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. प्रशांत पटेल प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों का परामर्श करेंगे। उनका रजिस्ट्रेशन नंबर 6222 बताया गया है।
डॉ. प्रशांत पटेल द्वारा डिप्रेशन (उदासी), एंग्जायटी, तनाव एवं घबराहट, नींद की समस्या, माइग्रेन, नशा मुक्ति परामर्श, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), बच्चों के व्यवहार संबंधी समस्याएं, सिजोफ्रेनिया सहित अन्य मानसिक रोग, मिर्गी तथा सेक्स संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श किया जाएगा।
मरीज एवं उनके परिजन परामर्श के लिए नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल,चिवराकुट्टा में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए 94241 84383 पर संपर्क किया जा सकता है।
**मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य।**



