सरायपाली में अब हर गुरुवार उपलब्ध रहेंगी चेस्ट फिजिशियन, खांसी-दमा व सांस संबंधी रोगों की होगी जांच
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से सरायपाली में श्वसन संबंधी बीमारियों के मरीजों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल के अनुसार हैदराबाद की चेस्ट फिजिशियन डॉ. श्री रजनी (MD–Respiratory Medicine) अब प्रत्येक गुरुवार सरायपाली में मरीजों को परामर्श देंगी।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक खांसी, दमा और सांस से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा फेफड़ों की समस्या, लंबी खांसी, छाती में पानी भरना, निमोनिया, एलर्जी, सीओपीडी, सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, कैंसर, नींद संबंधी विकार, खर्राटे और टीबी (क्षय रोग) जैसी समस्याओं के लिए भी परामर्श की सुविधा रहेगी।
पोस्टर के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल की ओर से आधुनिक जांच सुविधाओं, अनुभवी चिकित्सक द्वारा परामर्श, व्यक्तिगत देखभाल और सटीक जांच पर जोर दिया गया है।
यह चिकित्सा सुविधा अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में उपलब्ध बताई गई है। संपर्क के लिए 9303623130, 7773086100 एवं 9174335366 नंबर जारी किए गए हैं।



