Saraipali

गणवेश पाकर खिले बच्चों के चेहरे, शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में वितरित हुआ दूसरा सेट

आयुष साहू 9926141516

सिरशोभा। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में विद्यार्थियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच तारा बाई चौहान एवं शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बिलासिनी चौहान ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं पूजा-अर्चना कर किया।

पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों को गणवेश का दूसरा सेट वितरित किया गया। नया गणवेश पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। बच्चों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने खुशी-खुशी गणवेश प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने कहा कि गणवेश विद्यार्थियों में समानता और अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अनुशासन के साथ मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button