Saraipali

नवीनतम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एडवांस लैप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली में एडवांस लैप्रोस्कोपी सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल को क्षेत्र का पहला और एकमात्र अस्पताल बताते हुए यहां कम दर्द, छोटे चीरे और तेज रिकवरी के साथ आधुनिक सर्जरी की सुविधा का उल्लेख किया गया है।

अस्पताल में डॉ. नीलम लुगुन (मेडिसिन एंड इंटर्नलिस्ट), डॉ. लक्ष्मी बर्मन (माइक्रोबायोलॉजिस्ट), डॉ. जे.पी. बर्मन (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन) तथा डॉ. रश्मि बर्मन (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट एंड पेन फिजिशियन) की सेवाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, हृदय एवं गुर्दा रोग, यूरोलॉजी एवं यूरो सर्जरी, मस्तिष्क रोग, मूत्र एवं पेट रोग, कैंसर रोग एवं कैंसर सर्जरी, मनोरोग, दर्द निवारण एवं क्रिटिकल केयर, नाक-कान-गला रोग, चर्म रोग, डायबिटीज एवं थायराइड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button