सेवा संकल्प अभियान में बच्चों ने रंगों और शब्दों से गढ़ा विकसित भारत का सपना

विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट व तोरेसिंहा जोन के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
सरायपाली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘2047 का विकसित भारत’ विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंगों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीसी पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक एवं नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरला कोसरिया, सदस्य राज्य महिला आयोग तथा कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन उपोवेजा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथियों धर्मेंद्र चौधरी, उद्धव नंद, उद्धव भोई एवं वार्ड पार्षद सविता जायसवाल की उपस्थिति में मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर तिलक-चंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट एवं तोरेसिंहा जोन के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से बच्चों ने वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और प्रस्तुति ने अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि सरला कोसरिया ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और कल्पनाशीलता की सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन उपोवेजा ने भी अभियान के महत्व और विद्यार्थियों की भागीदारी पर अपने विचार रखे।
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक स्तर
प्रथम — चेतना मानिकपुरी, प्राथमिक शाला बिजातीपाली
द्वितीय — वर्षा भोई, प्राथमिक शाला पलसापाली
तृतीय — निधि दास, प्राथमिक शाला शास्त्री नगर
चतुर्थ — अंशु दास, प्राथमिक शाला पैकिन
उच्च प्राथमिक स्तर
प्रथम — मनमोहन भोई, उच्च प्राथमिक शाला भुथिया
द्वितीय — प्रीति मेहेर, तोरेसिंहा एवं कामना साहू, सेजेस सरायपाली
तृतीय — वर्षा साहू, अमरकोट एवं रीना डड़सेना, केंदुढ़ार
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक स्तर
प्रथम — नितिन हियाल, शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर
द्वितीय — दिव्या विश्वकर्मा, गिरसा
उच्च प्राथमिक स्तर
प्रथम — हिमेश कैवर्त, उच्च प्राथमिक शाला बोंदा
द्वितीय — सतीश तांडी, रिमजी एवं सुबलया हाथी, कन्या तोरसिंहा
तृतीय — खुशबू पटेल, पैकिन
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सीएल पुहूप, पीके ग्वाल, भोगसिंग भोई, दिलीप नायक, सुशील कुमार सेठ, राजेंद्र नायक, लालभूषण पाढ़ी एवं खिरोद सोनी ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर झिलमिला जोन प्रभारी राजेंद्र नायक, पैकिन जोन प्रभारी सुशील पटेल, अमरकोट जोन प्रभारी नारायण भोई एवं तोरेसिंहा जोन प्रभारी अरुण सतपथी सहित संबंधित प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर पटेल, छबिलाल पटेल, पालसिंह बंजारे, हेमंत चौधरी, कैलाश चंद्र पटेल, विद्या साहू, सुशील चौधरी, गिरधारी लाल पटेल, भोलानाथ नायक, रविशंकर आचार्य, ऋषि प्रधान, गिरधारी पटेल सहित शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप सहित समस्त सहयोगियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाई।
हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।



