महासमुंद जिले के मरीजों के लिए खुशखबरी: अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा
आयुष साहू 9926141516

बसना/महासमुंद। जिले के मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को निःशुल्क सर्जरी के साथ-साथ रहने, भोजन, दवाइयों और लेंस की सुविधा भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए मरीजों को अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी से हस्ताक्षरित अनुमति पत्र लेकर आना आवश्यक होगा।
अस्पताल ने पात्र मरीजों से शीघ्र पंजीयन कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-110000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।



