Saraipali

भटगांव में 100 से अधिक बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के पैंतरे

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। बच्चों में साहस, अनुशासन और आत्मरक्षा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यूनाइटेड कराटे एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़, ब्लॉक यूनिट भटगांव द्वारा 22 अगस्त 2026 को एक दिवसीय कराते प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कराते की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष भोजराज साहू, जिला अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़ शिवा सारथी, संभागीय संगठन प्रभारी त्रिलोचन पटेल, संगठन संरक्षक सुंदरलाल डडसेना, कराते प्रशिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि टाइगर कुर्रे तथा ब्लॉक यूनिट बिलाईगढ़ के अध्यक्ष व कराते प्रशिक्षक कमलेश्वर निराला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि टाइगर कुर्रे ने बच्चों को कराते के तकनीकी पहलुओं, मानसिक संतुलन और आत्मरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कराते केवल वार करने की कला नहीं, बल्कि आत्म-नियंत्रण, सजगता और विपरीत परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कराते प्रशिक्षक देवनारायण बरिहा एवं लता साहू ने बच्चों को बेसिक स्टांस, किक, पंच तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के विभिन्न दांव-पेंच सिखाए। हेमलता साहू एवं साधना साहू ने भी बच्चों की तकनीकों को निखारने में सक्रिय भूमिका निभाई।

ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वर निराला के नेतृत्व एवं तोशराम पटेल के विशेष सहयोग से शिविर का आयोजन व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रशिक्षकों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं खेलप्रेमियों का सहयोग रहा। समापन अवसर पर आयोजकों ने अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त जानकारी एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव अक्षय कंवर ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button