Saraipali

बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन के रोजगार मेले में पहले चरण में 38 युवाओं का चयन

आयुष साहू 9926141516

 

बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन के रोजगार मेले में पहले चरण में 38 युवाओं का चय

सरायपाली। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन द्वारा आयोजित रोजगार मेले को उत्साहजनक सफलता मिली। मेले के प्रथम चरण में करीब 150 युवक-युवतियों ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिए। इनमें से 38 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया।

रोजगार मेले में ऊर्जाकॉन प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी इंडिया, डी-मार्ट प्रा. लि., भारतीय नर्सिंग कॉलेज, आनंद इलेक्ट्रिकल, जय श्री रेडीमेड, मित्तल एजेंसी, राज ग्रेनाइट, रॉयल एनफील्ड शोरूम तथा सीए सचिन अग्रवाल एंड कंपनी सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया। कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

प्रथम चरण में चयनित युवाओं को अकाउंटेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सेल्स मैनेजर, टेली कॉलर सहित अन्य पदों के लिए चुना गया। इस दौरान प्रतिभागियों को करियर निर्माण, साक्षात्कार की तैयारी और रोजगार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

संस्था प्रमुख बसंत अग्रवाल ने बताया कि बेस्ट कम्प्यूटर एजुकेशन का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का इस चरण में चयन नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संस्था भविष्य में भी विभिन्न कंपनियों के सहयोग से नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार दिलाना तथा उद्योगों और प्रतिभाशाली युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। रोजगार मेले की सफलता से युवाओं में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में ऐसे आयोजनों के और अधिक व्यापक रूप में आयोजित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button