
बलौदा। ग्राम बलौदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बच्चों की बैठक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बलौदा मंडल भाजपा महामंत्री उपेंद्र साहू ने विद्यालय को 40 नग कुर्सियां प्रदान कीं।
विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके मद्देनजर बैठक व्यवस्था को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाने के लिए यह सहयोग किया गया। उपेंद्र साहू द्वारा विद्यालय को प्रारंभ से ही विभिन्न अवसरों पर सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनका इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उपेंद्र साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
विद्यालय की संस्था प्रमुख सरोज डड़सेना ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से उपेंद्र साहू का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



