Saraipali

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता को लेकर शिक्षक प्रशिक्षण शुरू

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। विकासखंड स्तरीय डिजिटल साक्षरता एवं साइबर जागरूकता शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र नायक ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ किया।

कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों एवं व्याख्याताओं के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण 18 से 20 अगस्त 2026 तक दो पालियों में संचालित हो रहा है। प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा द्वितीय पाली दोपहर 1 से 3 बजे तक निर्धारित है। विकासखंड के 38 संकुलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण में शामिल होकर डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधानी तथा डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के उपायों की जानकारी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर सुलाब सिंहा महापात्र एवं चिरंजीत मुखर्जी प्रोजेक्टर के माध्यम से साइबर सुरक्षा की बारीकियों, डिजिटल तकनीक के सुरक्षित उपयोग और साइबर खतरों से बचाव के विभिन्न उपायों को समझा रहे हैं।

यह प्रशिक्षण एनआईआईटी फाउंडेशन एवं सिस्को इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी सुशील चौधरी, संकुल समन्वयक मंदिर सरायपाली, किशोर पटेल संकुल समन्वयक कनकेवा, राजेश कुमार पटेल संकुल समन्वयक चारभाठा तथा विद्याधर साहू संकुल समन्वयक झिलमिला की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को डिजिटल तकनीक एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने में सक्षम करना है।

उक्त जानकारी शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button