बसना में चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, लालसिंह खुटे बने ब्लॉक अध्यक्ष
आयुष साहू 9926141516

काशीराम यादव निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्च
बसना। छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा महासमुंद के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार, 6 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे विकासखंड बसना में कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं समयमान वेतनमान के एरियर्स राशि का समय पर भुगतान नहीं होने सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष के रिक्त पदों के लिए चुनाव भी संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति से श्री लालसिंह खुटे को ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री काशीराम यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद के जिला अध्यक्ष उमेश साहू, जिला सचिव नंदकुमार देवदास, जिला उपाध्यक्ष मंतराम कन्नौजे, जिला कोषाध्यक्ष अनूप कुमार यादव, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष बेदलाल साहू, मीडिया प्रभारी कुलेश्वर साहू, बसना ब्लॉक सचिव सुंदर सिंह सिदार सहित रीता यदु, रीता बेहरा, प्रिय मंजरी कुमार, मानक दास, हेमलाल प्रधान, काशीराम यादव, कीर्तन लाल देवांगन, जगदीश साहू, कौशल प्रसाद साहू, मनोरंजन प्रधान, अर्जुन सिदार, लोकेश यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उपस्थित सभी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह खुटे ने कहा कि वे हमेशा संघ के प्रति समर्पित रहेंगे और ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे।
वहीं नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष काशीराम यादव ने सभी कर्मचारियों को साथ लेकर ब्लॉक स्तर पर संघ की नीतियों एवं निर्देशों का पालन करने और संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।



