
सरायपाली। बार-बार होने वाला सिरदर्द, चक्कर आना या शरीर का संतुलन बिगड़ना सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये लक्षण मस्तिष्क से जुड़ी किसी गंभीर समस्या के संकेत भी हो सकते हैं। समय पर जांच और उचित उपचार से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली में मस्तिष्क रोगों से संबंधित समस्याओं की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल की ओर से लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को बार-बार या तेज सिरदर्द, चक्कर आना, संतुलन बिगड़ना, हाथ-पैर में कमजोरी या सुन्नपन, बोलने अथवा समझने में परेशानी, याददाश्त में अचानक बदलाव, धुंधला दिखाई देना, बेहोशी या दौरे पड़ना तथा चेहरे के एक तरफ कमजोरी या टेढ़ापन जैसे लक्षण दिखाई दें तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
अस्पताल में डॉ. नेलन लुगुन (MD, मेडिसिन विशेषज्ञ) द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि मस्तिष्क से जुड़े लक्षणों को हल्के में न लें और समय पर जांच कराकर उचित उपचार प्राप्त करें। आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध।
संपर्क: 87709 03234, 94241 84383
पता: नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)



