Saraipali

बलौदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

आयुष साहू 9926141516

बलौदा। ग्राम बलौदा में इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिका, भजन एवं आकर्षक झाँकियों की प्रस्तुति दी। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय समिति एवं ग्रामीणजनों का आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और सामूहिक भजन-कीर्तन में भाग लेकर कृष्ण जन्मोत्सव को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।

कार्यक्रम में श्रीमती सरस्वती सरोज सेठ, श्रीमती पद्मिनी प्रदीप भोई, श्रीमती अनिता चौधरी, श्री सुनील साहू, श्री राजेश मेहर एवं श्री भागेश्वर पटेल की गरिमामय उपस्थिति रही।

संपूर्ण आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्साह को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button