बच्चों के स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल के लिए नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बाल रोग विशेषज्ञ की सुविधा
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर उपचार को लेकर नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सिंघोड़ा सरायपाली में विशेष बाल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल के प्रचार सामग्री के अनुसार एमडी पीडियाट्रिक्स डॉ. सुनीता लकड़ा प्रत्येक गुरुवार को अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
अस्पताल में नवजात शिशु से लेकर किशोरावस्था तक बच्चों की देखभाल, टीकाकरण एवं विकास मूल्यांकन, सर्दी-खांसी, बुखार, दमा, एलर्जी सहित विभिन्न बाल रोगों का उपचार, पाचन संबंधी समस्याओं तथा पोषण एवं बाल स्वास्थ्य संबंधी परामर्श की सुविधा बताई गई है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अनुभवी विशेषज्ञ की देखरेख में सुरक्षित एवं समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. सुनीता लकड़ा (MD Pediatrics) प्रत्येक गुरुवार उपस्थित रहेंगी। अभिभावक बच्चों की जांच एवं परामर्श के लिए अस्पताल में संपर्क कर सकते हैं।
स्थान: नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सिंघोड़ा, सरायपाली (NH-53)
संपर्क: 92442 84383
*नोट: उपरोक्त समाचार अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार पोस्टर में दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।*



