Saraipali

ग्राम कुटेला में 35वें वर्ष शारदीय नवदुर्गा पूजा उत्सव की धूम, 11 से 21 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

आयुष साहू 9926141516

डीजे डांस प्रतियोगिता में मिलेंगे हजारों के आकर्षक पुरस्कार, रामायण, पाला और छत्तीसगढ़ी गम्मत-नाचा होंगे मुख्य आकर्षण

सरायपाली। ग्राम कुटेला में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2026 में यह उत्सव अपने 35वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 11 से 21 अक्टूबर तक चलने वाले इस 11 दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

नवरात्र उत्सव के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, कलश यात्रा, रामायण, पाला, महिला दंड नृत्य, छत्तीसगढ़ी गम्मत-नाचा, महाष्टमी हवन, नवकन्या पूजन, महाभंडारा और डीजे डांस प्रतियोगिता सहित कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन शाम 7 बजे मां दुर्गा की संध्याकालीन आरती भी होगी।

11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

उत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर, रविवार को कलश यात्रा एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ होगा। इस अवसर पर कुमार मेलोडी कुटेला एवं बाल गोपाल कीर्तन मंडली कुटेला द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 12 अक्टूबर को छुही (धमतरी) की चंचल ज्योति बालिका मानस परिवार रामायण प्रस्तुत करेगा। 13 अक्टूबर को सुढ़ा टेमरी (ओडिशा) की रश्मि साहू द्वारा पाला कार्यक्रम होगा।

15 अक्टूबर को बउल, संबलपुर (ओडिशा) की चिनी बगर्ती महिला दंड नृत्य मंडली प्रस्तुति देगी, जबकि 16 अक्टूबर को संतपाली की मया के फुलवारी मंडली द्वारा छत्तीसगढ़ी गम्मत-नाचा का आयोजन किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों का समय रात्रि 10 बजे निर्धारित किया गया है।

महाष्टमी हवन, नवकन्या पूजन और महाभंडारा

18 अक्टूबर, रविवार को महाष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजन एवं हवन किया जाएगा। 19 अक्टूबर, सोमवार को नवकन्या पूजन के साथ दोपहर 12 बजे से महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। इसी दिन रात्रि 10 बजे धरमपुरा (रायपुर) की समर्पण मानस मंडली द्वारा रामायण कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

20 अक्टूबर, मंगलवार को विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर रात्रि 10 बजे भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें समूह नृत्य, युगल नृत्य और एकल नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। 21 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ उत्सव का समापन होगा।

डीजे डांस प्रतियोगिता में मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

समूह नृत्य

– प्रथम पुरस्कार: 15,000 रुपये

– द्वितीय पुरस्कार: 10,000 रुपये

– तृतीय पुरस्कार: 7,000 रुपये

युगल नृत्य

– प्रथम पुरस्कार: 5,000 रुपये

– द्वितीय पुरस्कार: 3,000 रुपये

– तृतीय पुरस्कार: 2,000 रुपये

एकल नृत्य

प्रथम पुरस्कार: 3,000 रुपये

– द्वितीय पुरस्कार: 2,000 रुपये

– तृतीय पुरस्कार: 1,000 रुपये

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

आयोजक समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से प्रतिदिन शाम 7 बजे होने वाली मां दुर्गा की आरती तथा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ग्राम कुटेला में आयोजित यह 35वां नवदुर्गा पूजा उत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगा। साथ ही, विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा की लोककला और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

विनीत: समस्त ग्रामवासी, कुटेला (सरायपाली)।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button