राम अवतार अस्पताल में हर बुधवार विशेष स्वास्थ्य सुविधा, स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। नगर के राम अवतार अस्पताल में मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल (MBBS, MS-OBG) मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेष स्वास्थ्य ऑफर के तहत सोनोग्राफी जांच पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं ओपीडी को नि:शुल्क रखा गया है। इसके अलावा मेडिकल जांच में 10 से 15 प्रतिशत तथा लैब जांच में 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है।
अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत, विजू कार्ड सहित अन्य इंश्योरेंस योजनाओं के माध्यम से उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
राम अवतार अस्पताल पोस्ट ऑफिस के सामने, सरायपाली में स्थित है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की अपील की है।
संपर्क: 7844966661, 7844966662



