यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की धमतरी जिला इकाई का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार खेल एवं कराते गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धमतरी जिले की जिला इकाई का आधिकारिक गठन किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।
प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष भोजराज साहू, सचिव अक्षय कंवर, उपाध्यक्ष मुरलीधर डडसेना, संस्था के सह-संस्थापक सुंदरलाल डडसेना एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण बरिहा, त्रिलोचन पटेल, तोशराम चौधरी, टीकूबाई राठिया, लता साहू, हेमलता साहू, साधना साहू तथा अन्य सदस्यों की सहमति से धमतरी जिला इकाई का गठन किया गया।
आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विजय सोनवानी को जिला अध्यक्ष, हिरालाल साहू को जिला सचिव तथा शिवानी साहू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राधेश्याम कौशिक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसके अलावा कु. रश्मि साहू एवं इशांत सोनवानी को संरक्षक सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भूमिका कुंजाम, तान्या देवांगन, गायत्री साहू, जीतेश्वरी साहू, अंजली साहू, मंजु साहू, मुकेश चंदे, कुंदन डहरे, राकेश चंदे एवं डोमेश्वर को नियुक्त किया गया।
नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व एवं केन्द्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष विजय सोनवानी ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का मंच उपलब्ध कराना, युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित करना तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों, प्रशिक्षकों एवं स्थानीय खिलाड़ियों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



