Basna

बच्चों के हृदय रोगों की जांच एवं परामर्श शिविर 13 सितंबर को

आयुष साहू 9926141516

बसना। बच्चों में हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और उचित उपचार के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 13 सितंबर 2026, सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शिविर में बच्चों के जन्मजात हृदय रोग, हृदय में छेद (ASD/VSD/PDA), हृदय के वाल्व की समस्याएं, जन्म से नीलापन वाली हृदय बीमारी, तेज या अनियमित धड़कन तथा रूमेटिक हृदय रोग सहित विभिन्न हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों में दूध पीते समय जल्दी थक जाना, वजन और लंबाई का सही विकास नहीं होना, बार-बार तेज सांस चलना, निमोनिया या सीने में संक्रमण होना, होंठ या नाखून नीले पड़ना तथा खेलते समय जल्दी थक जाना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे मामलों में चिकित्सकीय जांच आवश्यक हो सकती है।

शिविर में 2D इको (Echocardiography), ECG, पल्स ऑक्सीमेट्री, विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा शारीरिक परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने माता-पिता से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराएं।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़)

संपर्क: 84618-11000, 7708-68473, 77730-86100

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button