Saraipali

महाविद्यालय में रसायन शास्त्र परिषद का गठन

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में प्राचार्य डॉ. संध्या भोई के निर्देशन एवं रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष शब्या पटेल के मार्गदर्शन में रसायन शास्त्र परिषद का गठन किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष शब्या पटेल ने परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की घोषणा करते हुए परिषद गठन के उद्देश्य और उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उन्हें महाविद्यालय के नियमों एवं विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने के निर्देश दिए।

रसायन शास्त्र परिषद में अध्यक्ष अमृत बरिहा (एमएससी तृतीय सेमेस्टर), उपाध्यक्ष चंद्रहास बाघ (एमएससी प्रथम सेमेस्टर), सचिव प्रियंका बारिक (एमएससी तृतीय सेमेस्टर), सहसचिव पुष्पांजली देवांगन (एमएससी प्रथम सेमेस्टर), कोषाध्यक्ष जमुना राणा (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) तथा उप-कोषाध्यक्ष खिरोद यादव (एमएससी प्रथम सेमेस्टर) को मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार सांस्कृतिक प्रभारी सूरज कन्हेर (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) एवं सह प्रभारी सुनीता चौहान (एमएससी तृतीय सेमेस्टर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्यों में एमएससी प्रथम सेमेस्टर से गायत्री दास एवं अभिषेक साहू, एमएससी तृतीय सेमेस्टर से विमल प्रधान एवं प्रेम सागर पटेल, बीएससी प्रथम सेमेस्टर से अंजना बारिक एवं वर्षा पटेल, बीएससी तृतीय सेमेस्टर से गीतांजली तांडी एवं महेश कुमार भोई, तथा बीएससी पंचम सेमेस्टर से ट्विंकल साहू एवं अन्नू चौधरी को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर विभाग की ओर से अनिल गुप्ता एवं पीतांबर बाघ सहित बड़ी संख्या में रसायन शास्त्र विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए परिषद के माध्यम से शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button