अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में 1 अगस्त को पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ का परामर्श शिविर
आयुष साहू 9926141516

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को दोपहर 2 बजे से प्रदेश के प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट एवं हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. साकेत अग्रवाल (एमडी, डीएनबी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) द्वारा विशेष परामर्श एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में पेट, आंत एवं लीवर से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। इसमें पेट के छाले (अल्सर), आमाशय एवं अग्नाशय की बीमारियां, खून की उल्टी, पेट में पानी भरना, पेट एवं आंत के कैंसर, टीबी रोग, लीवर की जटिल बीमारियां, पित्ताशय एवं पित्त नली की पथरी, छोटी एवं बड़ी आंत की बीमारियां, फंगल संक्रमण, आंतों की सूजन, पीलिया, हेपेटाइटिस, गैस एवं एसिडिटी जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से अग्रिम पंजीयन कराने तथा जांच के लिए पुरानी मेडिकल रिपोर्ट साथ लाने की अपील की है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100



