‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाए राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे, जनगणना और आतंकवाद पर दिया संदेश
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 138वें एपिसोड का सीधा प्रसारण नगर के वार्ड नंबर 11 स्थित संगम कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश की सुरक्षा, जनगणना और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है।
जनगणना को बताया राष्ट्रीय दायित्व
प्रधानमंत्री ने जनगणना की प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उत्तराखंड में जनगणना की शुरुआत चमोली जिले के माणा गांव से होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनगणना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया। साथ ही उन्होंने मोढेरा मंदिर के इतिहास और उसके विध्वंस का भी उल्लेख किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उबोवेज, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा स्वर्ण सिंह सलूजा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा प्रखर अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया, युवा मोर्चा जिला सदस्य किशन जायसवाल, एल्डरमैन मनोज आदित्य, घासीराम विश्वकर्मा, शिव जायसवाल, अमन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



