
बसना/महासमुंद। त्वचा, बालों एवं विभिन्न त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए बसना में विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 5 सितंबर 2026 को आयोजित इस शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजित कुमार मरीजों को परामर्श देंगे।
पोस्टर के अनुसार डॉ. अजित कुमार M.B.B.S., M.D. (Skin & VD)-BHU हैं तथा लेजर एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। वे पूर्व में AIIMS, KGMU एवं मेकाहारा में सीनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
शिविर में त्वचा एलर्जी एवं इंफेक्शन, मुंहासे व दाग-धब्बे, बाल झड़ना एवं गंजापन, फंगल इंफेक्शन, विभिन्न प्रकार के त्वचा रोग तथा यौन रोगों से संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा।
यह विशेष शिविर 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं से परेशान लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100



