
केंद्रीय OBC सूची में हलवाई जाति को शामिल करने की उठाई मांग
सरायपाली। छत्तीसगढ़ हलवाई समाज रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद से रायपुर स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर हलवाई जाति को भारत सरकार की केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सूची में शामिल किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
समाज के स्थानीय प्रतिनिधि दिलीप गुप्ता ने बताया कि राजपत्र, छत्तीसगढ़ मोदनवाल समाज एवं छत्तीसगढ़ भुर्जी समाज के अध्यक्षों की सहमति और मांगपत्र के साथ प्रांतीय एवं रायपुर गुप्ता समाज के पदाधिकारियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आयोग अध्यक्ष से मिला।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2014 में हलवाई जाति को छत्तीसगढ़ राज्य की अन्य पिछड़ा वर्ग सूची में अनुसूचक क्रमांक 16 पर शामिल किया गया था। राज्य की OBC सूची में शामिल हुए 12 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हलवाई जाति को केंद्रीय OBC सूची में शामिल नहीं किया गया है।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि हलवाई समाज सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से जुड़ा है तथा समाज के अनेक परिवार आज भी अपेक्षित अवसरों से वंचित हैं। केंद्रीय OBC सूची में शामिल किए जाने से समाज के युवाओं एवं आने वाली पीढ़ी को केंद्र सरकार की योजनाओं एवं अवसरों का लाभ मिलने में मदद मिल सकेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष से हलवाई जाति को केंद्रीय OBC सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं अनुशंसा करने का आग्रह किया। अध्यक्ष नेहरू निषाद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समाज की मांग एवं भावनाओं को उचित अनुशंसा के साथ केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य एवं संरक्षक पुरन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, मुरारी गुप्ता, महेश गुप्ता, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, विजय हलवाई, हरि कश्यप, अमित गुप्ता, रितेश कश्यप, अनिल गुप्ता, राजेंद्र हलवाई, बिष्णु गुप्ता, संतोष गुप्ता, शारदा गुप्ता, शरद कुमार गुप्ता, डॉ. दीप्ति गुप्ता, शशांक गुप्ता, अजय गुप्ता, बबीता हलवाई, सुरेंद्र गुप्ता, बजरंग गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रहलाद कश्यप, भोलाराम गुप्ता, दीपक कश्यप, राजू गुप्ता एवं राजेंद्र कश्यप सहित रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, रायगढ़, अभनपुर, दुर्ग, कोरबा एवं जशपुर नगर समेत विभिन्न जिलों के सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



