
घर-घर निर्मल जल अभियान योजना’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
सरायपाली। स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में 23 सितंबर 2026 को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘घर-घर निर्मल जल अभियान योजना’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. चंद्रिका चौधरी के संयोजन में आयोजित हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों एवं कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से स्वच्छ एवं निर्मल जल के महत्व तथा जल संरक्षण का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता, विषय-वस्तु की प्रस्तुति और कलात्मक कौशल सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नातकोत्तर भूगोल की छात्राओं रितु चौधरी, राखी चौधरी एवं पुष्पांजलि पटेल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान स्नातकोत्तर रसायन की छात्राओं सुनीता चौहान, जमुना राणा एवं पद्मावती साव तथा तृतीय स्थान स्नातकोत्तर हिंदी की छात्राओं रीना साव, कामिनी प्रधान एवं सरोज निषाद ने हासिल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ स्वच्छता, जल संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।



