प्रोफेसर डी.के. मांझी ने शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में दिया कैरियर मार्गदर्शन
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। राष्ट्रीय रोजगार सेवा, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद के पत्र क्रमांक 163, दिनांक 18 सितंबर 2026 के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सरायपाली में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के सहायक प्राध्यापक एवं ग्रंथालय प्रभारी प्रो. डी.के. मांझी स्रोत वक्ता तथा सहायक प्राध्यापक इतिहास डॉ. आर.एस. पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
स्रोत वक्ता प्रो. डी.के. मांझी ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण, उच्च शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगी एवं अन्य परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक तैयारियों और महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कैरियर एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका प्रो. मांझी द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सरायपाली के प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।



