Saraipali

फुलझर नाई समाज का सम्मेलन संपन्न, समाज की एकता और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। फुलझर नाई समाज केंद्र सरायपाली परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलौदा में नव नियुक्त अध्यक्षों के स्वागत एवं बलौदा-सिरबोड़ा क्षेत्र का सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं समाज के संस्थापक श्री जयकृष्ण बारीक रहे। कार्यक्रम में महासमुंद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्यामकुमार पसायत, सरायपाली शाखाध्यक्ष बुजमोहन बारीक तथा बसना-सांकरा शाखाध्यक्ष धनमाली बारीक का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

श्यामप्रसाद पसायत ने अपने उद्बोधन में कहा कि फुलझर नाई समाज का विकास समाज की एकता और संगठन को मजबूत बनाए रखने से ही संभव है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से मिल-जुलकर विकास के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

बुजमोहन बारीक ने कहा कि पूर्व में समाज पदाधिकारियों के प्रयास से कार्यालय, बैठक भवन, शौचालय एवं बाउंड्रीवाल जैसे कार्य कराए गए हैं। भविष्य में शिक्षा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में विशेष रूप से लड़कियों के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई, ज्वेलरी डिजाइनिंग एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौसर्रा ग्राम में फुलझर नाई समाज द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया गया है, जहां समाज को माता का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।

धनमाली बारीक ने समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि कुछ सदस्य निजी स्वार्थ के लिए समाज को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

मुख्य अतिथि जयकृष्ण बारीक ने नशे को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि नशा एक प्रकार का कैंसर है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति एक महाशक्ति है और महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का सुधार संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों में आगे लाना आवश्यक है।

इस अवसर पर शौकीलाल ठाकुर, गिरीश प्रसाद, कृष्ण कुमार बारीक, हेतकुमार पसायत, जय बारीक, जयकृष्ण पसायत, मुकेश बारीक, मंगलू बारीक, राजेश बारीक, दिलीप बारीक, पंकज बारीक, डोलेश बारीक, नरेश बारीक, मनोज बारीक, गुरुबाबू एवं चैन बारीक सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

परिक्षेत्र बलौदा एवं सिरबोड़ा के बड़ी संख्या में समाजजन एवं महिलाएं सम्मेलन में शामिल हुईं। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार बारीक, राजेश बारीक एवं गोपेरंजन बारीक का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन शौकीलाल ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन गोपेरंजन बारीक ने किया।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button