बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विशेषज्ञ की विशेष सेवा
आयुष साहू 9926141516

बसना। बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 27 सितंबर को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल की विशेष चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। शिविर/ओपीडी का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिशु एवं बच्चों के लिए यहां नवजात शिशु एवं बच्चों का आईसीयू, डॉक्टर द्वारा टीकाकरण की सुविधा तथा गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है।
अस्पताल में जांच के लिए 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे तथा USG और EEG की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। जरूरतमंद मरीजों के लिए राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित इस विशेष चिकित्सा सेवा के लिए अस्पताल की ओर से संपर्क नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 जारी किए गए हैं।



