Saraipali

सरायपाली के व्यापारियों ने चिल्लर संकट के समाधान के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

आयुष साहू 9926141516

 

सरायपाली। नगर में व्यापारियों के सामने लंबे समय से बनी चिल्लर और छोटे नोटों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर आज किराना एवं एजेंसी व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बाजार में चिल्लर की कमी से उत्पन्न हो रही परेशानियों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया।

संघ के अध्यक्ष नीरज बंसल, सचिव राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य पवन अग्रवाल, नूर मोहम्मद, राजकुमार साहू, अजय अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल एवं मयंक अग्रवाल इस दौरान उपस्थित रहे।

एसडीएम ने व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उच्च अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।

संघ के सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि बाजार में चिल्लर की भारी कमी के कारण आए दिन व्यापारियों और ग्राहकों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती है। मजबूरी में व्यापारियों को कटे-फटे नोटों से भी लेन-देन करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार बैंक जाने पर भी चिल्लर उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है।

उन्होंने सुझाव दिया कि यदि बैंक किराना एवं एजेंसी व्यापारी संघ को पर्याप्त मात्रा में सिक्के तथा ₹10 और ₹20 के छोटे नोट उपलब्ध कराएं, तो संघ के माध्यम से उन्हें व्यवस्थित रूप से बाजार के व्यापारियों तक वितरित किया जा सकता है।

संघ के अध्यक्ष नीरज बंसल ने कहा कि व्यापारी संघ जल्द ही सभी बैंक अधिकारियों से भी संपर्क करेगा और उन्हें अलग से ज्ञापन सौंपेगा, ताकि बाजार में चिल्लर की समस्या का स्थायी समाधान निकल सके। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान से व्यापारिक गतिविधियां सुचारु होंगी और ग्राहकों को भी अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button