शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों ने ली जिम्मेदारी निभाने की शपथ
आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने नवनिर्वाचित बाल संसद के पदाधिकारियों को ताज एवं पुष्पहार पहनाकर उनके दायित्वों का सम्मान किया तथा निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
बाल संसद में अमन बरिहा को प्रधानमंत्री, पुरुषोत्तम चौहान को शिक्षा मंत्री, हेमराज भोई को खेल मंत्री, आयुष यादव को स्वास्थ्य मंत्री, चम्पा चौहान को सांस्कृतिक मंत्री, सुजीत विश्वकर्मा को जल मंत्री, खुशी चौहान को स्वच्छता मंत्री, परी भोई को बागवानी मंत्री, मौर्य भोई को अनुशासन मंत्री, ईसान भोई को खोया-पाया मंत्री, धनवी निषाद को भोजन मंत्री तथा उषा भोई को प्रार्थना मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही कक्षा नायकों के रूप में कक्षा पहली से अजीत विश्वकर्मा, दूसरी से नितिन भोई, तीसरी से सुजीत विश्वकर्मा, चौथी से शिवांगी विश्वकर्मा तथा पाँचवीं से गगन भोई को भी शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्य, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।



