Saraipali

सेवा संकल्प अभियान के तहत जोन पैकिन में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन में जोन स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लिमगांव, परसकोल, सिंघोड़ा, माल्दामाल, चारभाठा, भोथलडीह, बांजीबहाल, बांझापाली, कलेण्डा (सिंघोड़ा) एवं केना संकुल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर विभिन्न स्तरों में भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर पैकिन कक्षा 5वीं के निखिलेश गिरी, उच्च प्राथमिक स्तर पर पैकिन कक्षा 7वीं की खुशबू पटेल एवं रिमजी कक्षा 8वीं के सतीश तांडी तथा हायर सेकेंडरी स्तर पर माल्दामाल कक्षा 12वीं की अंजलि बारीक एवं केना कक्षा 12वीं के नमन पंडा ने स्थान प्राप्त किया।

ड्राइंग प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर पैकिन कक्षा 3वीं के आशीष तांडी, अंशु दास, कक्षा 4वीं के गणेश गिरी एवं कक्षा 5वीं के मिखिलेश गिरी ने स्थान बनाया। माध्यमिक स्तर पर नरोत्तम बाघ, अन्नु चौहान, लोरिमा साहू, मीनाक्षी भोई, डिलेश भोई, पराग भोई, तृप्ति बारीक एवं स्वेरा मलिक चयनित हुए।

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर हिमेश भोई, चुनेश भोई, करिश्मा भोई, सुप्रिया साहू, खुशी मुंडा, भगवती पटेल, हेमलता प्रधान एवं अविनाश सिदार ने स्थान प्राप्त किया। चयनित सभी प्रतिभागी अब विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता में भाषण एवं ड्राइंग विधा के निर्णायक के रूप में विभिन्न शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित निर्णायकगण ने भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शिक्षाविद आर.के. कर सहित प्राचार्य सुशील पटेल, पी.के. ग्वाल, कोमल प्रसाद पटेल, सुशील सेठ एवं विनोद कुजूर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक भिखारी चरण साहू सहित शिक्षक नरेश बारिक, डी.एल. भोई, युधिष्ठिर भोई, टीका राम पटेल, कमल नारायण भोई, रविंद्र भोई, गैसमोती पटेल, गुलशन पटेल, रूपवती पैकरा, खुशबू रानी शांडिल्य, सरोजिनी बादी, गुंजा पटेल, शुभ्रा प्रधान, मलय बसंत, संगीता बारिक, विद्या चरण भोई, सुकलाल यादव, ए.एस. बरिहा एवं अंकुर यदु का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश ठेठवार ने किया।

उक्त जानकारी शिक्षा विभाग विकासखंड मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button