Basna

150+ परिवारों का भरोसा बना अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं से मिल रहा बेहतर उपचार

आयुष साहू 9926141516

बसना। सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार कार्य कर रहा है। अस्पताल के अनुसार अब तक 150 से अधिक परिवार यहां की मातृत्व सेवा योजना का लाभ लेकर सुरक्षित प्रसूति सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं।

अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी मात्र ₹5,100 तथा सिजेरियन (सी-सेक्शन) डिलीवरी ₹11,000 के पैकेज उपलब्ध हैं। इन पैकेजों में मरीज की भर्ती, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक दवाइयां, जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन एवं उपचार, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा मां और नवजात शिशु की देखभाल शामिल है।

अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांदक अपनी सेवाएं दे रही हैं। साथ ही अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्धारित शर्तों के अनुसार निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से समय रहते पंजीयन कराने और सुरक्षित मातृत्व के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में प्रसव कराने की अपील की है।

संपर्क:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला- महासमुंद)
📞 84618-11000, 90396-45760, 77730-86100

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button