
बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में मूत्र एवं पथरी संबंधी रोगों की जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कैंप में यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों को परामर्श देंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार किडनी की पथरी का उपचार एवं सर्जरी, प्रोस्टेट संबंधी रोग, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्रकोष के संक्रमण, मूत्र नली में सिकुड़न सहित किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर से संबंधित उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
कैंप में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये रखा गया है। बीपीएल कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है। वहीं सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच में 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से कैंप में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य बताया है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।



