HealthSaraipali

बच्चों के स्वास्थ्य का रखेंगे विशेष ध्यान, सरायपाली में डॉ. सुनीता लकड़ा की सेवाएं उपलब्ध

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रिंगरोड सरायपाली (NH-53) में एमडी पीडियाट्रिक्स डॉ. सुनीता लकड़ा की सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल द्वारा नवजात शिशुओं से लेकर किशोर अवस्था तक के बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं के उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

अस्पताल से जारी जानकारी के अनुसार बच्चों के टीकाकरण, विकास मूल्यांकन, सर्दी, खांसी, बुखार, दमा, एलर्जी एवं अन्य बाल रोगों का इलाज किया जाएगा। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार तथा पोषण, परामर्श एवं समग्र बाल स्वास्थ्य मार्गदर्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। अभिभावक अपने बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए अस्पताल पहुंचकर विशेषज्ञ परामर्श ले सकते हैं।

नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रिंगरोड सरायपाली (NH-53)
संपर्क: 92442 84383

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button