Saraipali

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बोडेसरा में शाला प्रबंधन समिति का गठन

आयुष साहू 9926141516

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बोडेसरा में शाला प्रबंधन समिति का गठ

बोडेसरा। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला बोडेसरा में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद आयोजित बैठक में विद्यालय के विभिन्न विकासात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पालकों से अपील की गई कि वे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें, जिससे उनकी पढ़ाई बेहतर हो सके।

पालकों की सर्वसम्मति से श्री रितराम पटेल को समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती राधाबाई कृष्णकुमार साव को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती बनमोती भोई ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक श्री क्षेत्रपाल भोई ने किया।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button