Saraipali

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। विकासखंड स्त्रोत केंद्र समग्र शिक्षा भवन सरायपाली में सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर विकासखंड के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों तथा संकुल समन्वयकों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी टीकमचंद पटेल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल ने अभियान के उद्देश्यों, कार्यक्रमों और क्रियान्वयन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विभिन्न तिथियों पर कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

17 सितंबर: प्रत्येक विद्यालय एवं कार्यालय में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम।

18 सितंबर: ‘सपनों का भारत’ विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता।

19 सितंबर: ड्राइंग प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता।

28 सितंबर: प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता।

1 अक्टूबर: हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता।

3 अक्टूबर: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता।

बैठक में विकासखंड के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य तथा संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक सरोकार एवं सेवा भावना का विकास करना है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button