Saraipali

नुआखाई मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर कोलता समाज की बैठक

आयुष साहू 9926141516

पदाधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को दिए आयोजन की सफलता के लिए दिशा-निर्देश

सरायपाली। बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज शाखा सभा आरंगी के ग्राम बम्हनी में सभापति हजारू लाल प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कुल कार्यकारिणी संरक्षक हरिचरण प्रधान, अध्यक्ष गिरधारी साहू, महामंत्री मथामणी बढ़ाई एवं आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान सहित पदाधिकारियों की टीम ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि सरायपाली एवं बसना विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में कोलता समाज के लोग निवासरत हैं। समाज द्वारा नुआखाई पर्व के बाद प्रतिवर्ष वृहद नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाज के प्रतिभावान लोगों का सम्मान किया जाता है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष समारोह का आयोजन आरंगी शाखा सभा के ग्राम बम्हनी में प्रस्तावित है।

समारोह में रायपुर संभाग के सरायपाली, बसना, पिथौरा एवं रायपुर आंचलिक सभा के पदाधिकारी और सामाजिक बंधु शामिल होंगे। इसके अलावा बिजेपुर (ओडिशा) के विधायक सनत कुमार गड़तिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

महामंत्री मथामणी बढ़ाई ने बताया कि सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित समारोह में विद्यार्थी, कृषक, व्यापारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद, मैकेनिक, चिकित्सक, वादक, गायक, शिक्षक, पुलिसकर्मी, कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक तथा आदर्श संयुक्त परिवार सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों का सम्मान किया जाएगा।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल परिसर एवं मुख्य बस्ती का निरीक्षण किया। चर्चा के बाद मुख्य बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों को मंच, पूजा स्थल, पार्किंग, भोजनालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश दिए गए।

शाखा सभा आरंगी में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस नुआखाई मिलन समारोह को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर कुल कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण भोई, मुरली प्रधान, छत्तीसगढ़ कोलता समाज उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, सचिव रंकमणी प्रधान, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कमलेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य किशोर भोई, बसना आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान, पिथौरा आंचलिक अध्यक्ष षड़ानन भोई, आरंगी सभापति हजारू लाल प्रधान, उपसभापति हृदयानंद प्रधान, सचिव शिशुपाल प्रधान, सहसचिव नीलमणि बारीक सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी कार्यकारिणी मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button