रक्त की कमी से जरूरतमंदों का इलाज न रुके, अग्रवाल नर्सिंग होम की विशेष पहल
आयुष साहू 9926141516

बसना। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के उपचार में रक्त की कमी बाधा न बने, इसके लिए बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम द्वारा जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर क्रोनिक किडनी रोग (CKD), डायलिसिस एवं सिक्लिंग से पीड़ित मरीजों, जिन्हें रक्त की आवश्यकता होती है, उन्हें सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
अस्पताल की इस पहल के तहत जरूरतमंद मरीजों को रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराने, रक्त चढ़ाने की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रखने तथा आवश्यकता के अनुसार दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो, इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। विशेषकर नियमित उपचार एवं रक्त की आवश्यकता वाले CKD, डायलिसिस और सिक्लिंग मरीजों के लिए यह पहल राहत देने वाली साबित हो सकती है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने इसे जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक भरोसेमंद प्रयास बताया है।
स्थान: बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77730-86100



