Saraipali

महाविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण

आयुष साहू 9926141516

स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली के एमएससी रसायन शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉक्टर संध्या भाई के निर्देशन में, शब्या पटेल (विभाग अध्यक्ष रसायन शास्त्र) के मार्गदर्शन में तथा अनिल गुप्ता, अक्षय कुमार साहू और पीतांबर बाघ के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण ज्ञान में वृद्धि के साथ साथ व्यावहारिक अनुभव, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के महत्व से अवगत होना है।

सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने रामायण कालीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल राम झरना के सुंदर प्राकृतिक नजारों को देखा एवं पौराणिक महत्व के बारे में जाना। इसके पश्चात विद्यार्थियों का दल की किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ पहुंचा।

किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में रसायन शास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धनेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं डॉ प्रमोद कुमार गवेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने फ्लोरोसेंट डाई के संश्लेषण से संबंधित प्रायोगिक गतिविधियों से अवगत हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रयोग की विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा तथा रसायन विज्ञान के सैद्धांतिक ज्ञान को प्रयोगात्मक रूप में देखने का अवसर प्राप्त किया। प्रयोगात्मक गतिविधियों के पश्चात विद्यार्थियों ने चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी एवं नाथल दाई मंदिर में दर्शन किए एवं सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए माता का आशीर्वाद लिया।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रोचक एवं उपयोगी रहा। रसायन शास्त्र विभाग के इस सफल शैक्षणिक भ्रमण के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संध्या भोई, विभाग अध्यक्ष शब्या पटेल, विभाग के शिक्षक अनिल गुप्ता, अक्षय कुमार साहू एवं प्रयोगशाला प्रभारी पी बाघ को विद्यार्थियों ने धन्यवाद एवं आभार संप्रेषित किये है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button