सरायपाली क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहल, नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24×7 आपातकालीन सेवा
आयुष साहू 9926141516

चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा। सरायपाली क्षेत्र के चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा में नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है। अस्पताल की ओर से विशेषज्ञ देखभाल, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उपचार को प्राथमिकता देने की बात कही गई है।
अस्पताल में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी तथा रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग जैसी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल परिसर में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित वार्ड, डायग्नोस्टिक सुविधाएं तथा 24×7 इमरजेंसी केयर की सुविधा भी बताई गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को अनुभवी डॉक्टरों एवं चिकित्सा टीम की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित अस्पताल वातावरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को उनके आसपास ही विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनाना है। अस्पताल की ओर से “Healing Hands, Caring Heart” के संदेश के साथ स्वस्थ समाज की दिशा में सेवा देने का संकल्प व्यक्त किया गया है।



