Saraipali

9वीं एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

आयुष साहू 9926141516

7 खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक, प्रदेश का बढ़ाया मान

सरायपाली। मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 सितंबर 2026 को आयोजित 9वीं एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराते चैंपियनशिप में यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 7 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम ऑफिशियल अजय पटेल एवं कोच शिवा सारथी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पदक विजेता खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से घनिष्ठा साहू ने काटा में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य, भावना धीवर ने काटा में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य तथा अनुश्री दुबे ने काटा में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य पदक हासिल किया।

बालक वर्ग में मनीष रात्रे और रितेश सारथी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आदर्श रात्रे और आरुष रात्रे ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह टीम ने कुल 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक हासिल किए।

टीम ऑफिशियल अजय पटेल एवं कोच शिवा सारथी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के माता-पिता, प्रशिक्षकों और यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग को भी दिया।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के कराते खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए टीम और बेहतर तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। खिलाड़ियों की इस सफलता पर खेल प्रेमियों एवं कराते जगत से जुड़े लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button