Saraipali

चिवाराकुटा में हर शनिवार लगेगा यूरोलॉजी कैंप, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली/चिवाराकुटा। नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुटा में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर शनिवार यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कैंप में मूत्र संबंधी संक्रमण (UTI), प्रोस्टेट की समस्या, गुर्दे की पथरी, बार-बार पेशाब आना या रुक-रुककर पेशाब आना, पेशाब में जलन, खून आना एवं दर्द जैसी समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा पुरुष यौन एवं मूत्र स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा आवश्यकतानुसार USG एवं अन्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड से उपचार की सुविधा, 24 घंटे आपातकालीन सेवा एवं 24×7 एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध है।

मरीज यूरोलॉजी एवं मूत्र-गुर्दे से जुड़ी समस्याओं के लिए नियमित जांच एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9244284383 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button