Saraipali

नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रत्येक बुधवार उपलब्ध रहेंगे मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत पटेल

आयुष साहू 9926141516

चिवाराकुट्टा। नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुट्टा में अब मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अस्पताल में मनोचिकित्सक डॉ. प्रशांत पटेल (MBBS, MD) प्रत्येक बुधवार मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. पटेल की सेवाएं प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। मरीज मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए विशेषज्ञ से परामर्श ले सकते हैं।

चिकित्सकीय परामर्श में डिप्रेशन (उदासी), एंग्जायटी, तनाव एवं घबराहट, नींद की समस्या, माइग्रेन, नशा मुक्ति परामर्श, भूलने की बीमारी (डिमेंशिया), बच्चों की व्यवहार संबंधी समस्याएं, सिजोफ्रेनिया एवं अन्य मानसिक रोग, मिर्गी तथा सेक्स संबंधी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श शामिल है।

अस्पताल ने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की है।

संपर्क: 94241 84383

स्थान: नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवाराकुट्टा।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button