Uncategorized

नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह के लिए 5 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह के लिए 5 सितंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रि

20 सितंबर को बम्हनी में प्रस्तावित है नुआखाई मिलन समारोह

सरायपाली। बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज रायपुर संभाग द्वारा आगामी नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस वर्ष समारोह का आयोजन बसना अंचल के ग्राम बम्हनी, शाखा सभा आरंगी में 20 सितंबर को प्रस्तावित है।

समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को नयाडीह बम्हनी में शाखा सभा आरंगी के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि कोलता समाज नुआखाई पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही समाज में एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों, कृषकों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, मैकेनिकों, चिकित्सकों, वादकों, गायकों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण प्राप्त व्यक्तियों, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों तथा आदर्श संयुक्त परिवारों का सम्मान किया जाएगा।

सम्मान के लिए आवेदन एवं प्रविष्टियां 5 सितंबर तक आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति अपनी प्रविष्टि शाखा सभापति-सचिव, आंचलिक अध्यक्ष-सचिव एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष के माध्यम से भेज सकते हैं।

उक्त जानकारी कुल कार्यकारिणी मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button