Health

बार-बार गैस, कब्ज या दस्त को न करें नजरअंदाज, IBS के हो सकते हैं संकेत

आयुष साहू 9926141516

सरायपाली। बार-बार पेट दर्द, पेट फूलना, गैस, कब्ज या दस्त की समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) से जुड़े हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार IBS में पेट दर्द के साथ आंतों की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसमें कब्ज, दस्त या दोनों की समस्या शामिल हो सकती है।

सरायपाली क्षेत्र में नवजीवन मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा जारी जन-जागरूकता संदेश में बताया गया है कि पेट दर्द, पेट फूलना, बार-बार टॉयलेट की इच्छा, कब्ज और दस्त जैसे लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। सही चिकित्सकीय सलाह और जीवनशैली में आवश्यक बदलाव के माध्यम से IBS के लक्षणों को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

पोस्टर में अस्पताल के MD, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नेल्सन लुगुन से परामर्श लेने की अपील की गई है। अस्पताल का पता चिवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छत्तीसगढ़) तथा संपर्क नंबर 87709 03234 एवं 94241 84383 दिया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार या बार-बार होने वाली पेट संबंधी समस्या में स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श लेना बेहतर है। वहीं मल में खून, लगातार तेज दर्द, लंबे समय तक बुखार या अनचाहे वजन कम होने जैसे लक्षण हों तो जांच और चिकित्सकीय सलाह में देरी नहीं करनी चाहिए।

प्रखर मीडिया

सरायपाली, मह्समुन्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button