
अग्रवाल नर्सिंग होम में 4 सितंबर को लगेगा नि:शुल्क पीडियाट्रिक कैं
बसना/सरायपाली। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा आगामी 4 सितंबर 2026 को विशेष पीडियाट्रिक टीम के साथ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल के साथ डॉ. मुकेश ठाकुर, डॉ. संतोष घोड़मारे एवं डॉ. दीक्षित जे. राम बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का परामर्श देंगे।
यह विशेष शिविर अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, आईडीबीआई बैंक एवं संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
📞 91743 35366, 91313 44252, 93036 23130, 77730-86100



